वेब जानकारी पर आपका स्वागत है!
इस ब्लॉग को बनाने का मुख्य मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगो तक तकनीकी जानकारी को हिंदी में पहुँचाना है। इस प्लेटफार्म पर:
- तकनीकी शब्द को डिटेल में समझाया जाता है।
- कंप्यूटर और लैपटॉप के समस्याओ के सलूशन हिंदी में बताए जाते है।
- हिंदी तकनीकी टुटोरिअल शेयर किए जाते है।
- फ्री टूल्स और सॉफ्टवेयर की जानकरी दी जाती है।
वेब जानकारी की शुरुआत 26 अक्टूबर 2020 को की गई थी। टैकनोलजी की जानकारी हिंदी में बहुत ही कम है और भारत में हिंदी भाषा बोलने वाले काफी ज्यादा लोग है, जो जानकारी को हिंदी में चाहते और ढूंढ़ते है, ताकि उन्हें सब अच्छे से समझ में आ सके। इसीलिए इस ब्लॉग को हिंदी भाषा बनाया गया है।
इंटरनेट पर सभी प्रॉब्लम का सलूशन तो है लेकिन वो सभी इंग्लिश में और भारत में इंग्लिश बोलने या समझने वाले लोग काम ही है। जिसकी वजह से हम उस कंटेंट को समझ नहीं पाते और निराश हो जाते है। ब्लॉग को हिंदी में बनाने का ये भी एक कारण है। इसीलिए ब्लॉग में सभी जानकारी हिंदी में दी गई है ताकि अच्छे समझ में आ जाए।
वेब जानकारी उन सभी लोगो के लिए है जो कुछ नया सीखना चाहते है या तकनीकी समस्याओं को हल चाहते है। यहाँ पर, वो सभी बाते बताई है जिनके बारे में ज्यादातर लोग जानना चाहते है जो सभी के जीवन में रोजाना काम आती है।
मेरे बारे मैं: धर्मेंद्र मीणा (Dharmendra Meena)
मेरा नाम धर्मेंद्र मीणा है और में राजस्थान के जयपुर शहर का रहने वाला हूँ। मैंने इंजीनियरिंग की हुई है और मुझे तकनीक और इंटरनेट से सम्बंधित नया सीखना अच्छा लगता है। मुझे ये सब सीखने में मजा आता है।
बचपन से ही मुझे कंप्यूटर, इंटरनेट, और तकनीक में दिलचस्पी थी। इसीलिए कॉलेज में मैंने BCA (Bachelor of Computer Application) किया।
आपको जानकर हैरानी होगी की सॉफ्टवेयर के प्रोग्राम में जो कोडिंग की जाती है मुझे वो नहीं आती। क्यूंकि मैं बचपन से ही पढ़ाई में कमजोर हु। मुझे पढ़ना आज भी पसंद नहीं है। लेकिन, अगर कंप्यूटर, इंटरनेट, और तकनीक से जुडी कोई बात हो मैं जरूर पड़ता या सुनता हूँ।
मैंने भी आप ही लोगों की तरह कई बार अपनी समस्याओ का हल इंटरनेट पर ही ढूंढा है। कई बार मुझे सोलुशन मिल जाता है तो कई बार नहीं मिलता है। जाहिर, सी बात है की आपको भी ऐसी कई समस्या आई होगी। इसीलिए मैने सोचा की क्यों ना एक ऐसा प्लॅटफॉम बनाया जाए जहाँ पर इसी तरह की सभी समस्याओँ का सोलुशन हिंदी में हो।
वेब जानकारी ब्लॉग को बनाने के पीछे मेरा यही एक कारण है की उन सभी टेक्निकल प्रॉब्लम का सोलुशन आपको यहाँ पर हिंदी में दे सकू।